समर्थन मूल्य पर चना खरीद के लिए पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत तक बढाया 20 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

समर्थन मूल्य पर चना खरीद के लिए पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत तक बढाया 20 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

जयपुर@जागरूक जनता। सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने कहा कि समर्थन मूल्य पर 29 जून तक की जा रही चना खरीद के लिए पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत तक बढाया गया है। 674 क्रय केन्द्रों पर चना बेचना के लिए किसान क्षेत्रा के क्रय केन्द्र या ई-मित्रा केन्द्र पर 20 जून तक पंजीयन करा सकते है। इस निर्णय से राज्य के 20 हजार 396 किसानों को फायदा मिलेगा।
आंजना ने बताया कि 13 जून तक चना बेचान करने वाले 2687 किसानों को 27.13 करोड रुपए का भुगतान खाते में ऑनलाइन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चने का समर्थन मूल्य 5100 रुपए  प्रति क्विंटल घोषित किया हुआ है। एक जनआधार कार्ड पर एक ही पंजीकरण मान्य होगा। किसान द्वारा एक मोबाईल नम्बर पर एक ही पंजीकरण दर्ज करवाया जा सकेगा अर्थात् प्रत्येक पंजीकरण में पृृथक-पृथक मोबाईल नम्बर दर्ज हाेंगे, जिसमें किसान सरसों-चना के पंजीकरण दर्ज करवा सकेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...