फडणवीस की पत्नी अमृता ने मोदी को राष्ट्रपिता बताया:कहा- गांधी जी पुराने भारत के, प्रधानमंत्री न्यू इंडिया के फादर ऑफ नेशन

नागपुर के एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने पीएम मोदी को राष्ट्रपिता कहा।

नागपुर/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का राष्ट्रपिता बताया है। उनसे जब महात्मा गांधी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश के दो राष्ट्रपिता हैं।

अमृता फडणवीस मंगलवार को नागपुर में ‘अभिव्यक्ति वैदर्भीय लेखिका संस्था’ की ओर से ‘अभिरूप न्यायालय’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इस दौरान ही उन्होंने यह बयान दिया।

महात्मा गांधी पुराने समय के राष्ट्रपिता: अमृता
अमृता फडणवीस सिर्फ दो राष्ट्रपिता कहकर ही नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी पुराने समय के तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता हैं। बता दें कि 3 महीने पहले भी अमृता फडणवीस ने नरेंद्र मोदी का जिक्र राष्ट्रपिता कह कर किया था। 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर ट्वीट में फॉदर ऑफ मॉडर्न इंडिया लिखा था।

हालांकि इसके बाद उन्होंने यह भी कहा- मेरी राजनीति में आने में कोई रुचि नहीं है। मैं राजनीति के काम में अपने 24 घंटे नहीं दे सकती। मेरे पति 24 घंटे समाज के काम के लिए देते हैं, इसलिए जो 24 घंटे राजनीति और समाज के लिए दे सकते हैं, वही राजनीति करने लायक हैं। देवेंद्र जी को मुख्यमंत्री होना चाहिए।

डोनाल्ड ट्रम्प ने भी मोदी को कहा था फॉदर ऑफ इंडिया
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद उन्हें फादर ऑफ इंडिया कहा था। एक औपचारिक मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा था, ‘मुझे याद है, भारत पहले कैसा था, वहां फूट थी, मारामारी थी। उन्होंने (पीएम मोदी) ने सबको एक किया, जैसे एक पिता करता है। वो शायद फादर ऑफ इंडिया हैं। हम उनको फादर ऑफ इंडिया कहेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414