राजस्थान में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर सब कुछ हो चुका तय! मंत्रिपरिषद की मुहर बाकी, कल होगा निर्णय

राजस्थान में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर सब कुछ हो चुका तय! मंत्रिपरिषद की मुहर बाकी, कल होगा निर्णय

जयपुर@जागरूक जनता । प्रदेश में मौजूदा लॉकडाउन की पाबंदियों को आगे भी जारी रखा जाना तय माना जा रहा है । गहलोत सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक के लिए बढ़ाने की तैयारी की ली है । हेल्थ एक्सपर्ट ने लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह दी है , जिसके बाद सरकार इसे आगे बढ़ाने की तैयारी में है । सूत्रों के अनुसार गृह विभाग ने गाइडलाइन तैयार कर ली है । कोरोना लॉकडाउन की पांबदियों को जारी रखने और कुछ अनालॉक करने पर विचार के लिए कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 12.30 बजे मंत्रिपरिषद की वर्चुअल बैठक बुलाई है । मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में कोविड मैनेजमेंट और लॉकडाउन की पाबंदियों पर चर्चा होगी । मंत्रिपरिषद की बैठक में नई गाइडलाइन पर चर्चा होगी । इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री लॉकडाउन की नई गाइडलाइन को मंजूरी दे सकते हैं । मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद गृह विभाग 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की गाइडलाइन जारी करेगा । गहलोत सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 मई से 24 मई तक के लिए प्रदेश भर में सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था । 31 मई तक ज्यादातर पाबंदियां जारी रहने के आसार 31 मई तक लॉकडाउन की ज्यादातर पाबंदियां जारी रहने के आसार हैं । एक्सपर्ट ने सरकार को अभी सख्ती जारी रखने को कहा है । कोरोना की चैन तोड़ने के लिए एक्सपर्ट ने अभी दो सप्ताह के लॉकडाउन की और जरूरत बताई है । हालांकि सरकार अभी 31 मई तक ही लॉकडाउन बढ़ाने का विचार कर रही है ।

ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के कामों पर 10 मई से रोक है । कई जनप्रतिनिधियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनरेगा के काम फिर से शुरु करने की मांग रखी है । नई गाइडलाइन में मनरेगा के कामों को शुरू करने की छूट मिल सकती है । खाद , बीज और कृषि उपकरणों से जुड़ी दुकानों को छूट संभव प्रदेश में एग्रीकल्चर इनपुट और उपकरणों से जुड़ी दुकानों का समय बढ़ाया जा सकता है । ग्रामीण इलाकों में इसकी लगातार मांग की जा रही है । किसान खरीफ की बुवाई की तैयारियों के लिए खेतों को सुधारने के काम में लगे हैं इसलिए खादी , बीज , कृषि उपकरणों और उनके मेंटीनेंस से जुड़ी दुकानों को खोलने की छूट देने का प्रावधान हो सकता है ।
नई गाइडलाइन में किराणा और खाद्य सामग्री से जुड़ी दुकानों का समय बढ़ाया जा सकता है । इन दुकानों को अभी सप्ताह में 5 दिन सुबह 6 से 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति है । इस समय को बढाया जा सकता है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related