कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज हड़ताल वापस ली:27 को चक्काजाम का किया था ऐलान, इसी दिन होने वाला है RAS प्री एग्जाम, लो-फ्लोर की हड़ताल भी खत्म

जयपुर। राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी संगठनों की ओर से 27 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल को नहीं करने का निर्णय किया है। यूनियन के इस निर्णय से जहां आमजन को राहत मिलेगी, वहीं आरएएस अभ्यर्थियों को भी सुविधा होगी, क्योंकि 27 अक्टूबर को आरएएस प्री के एग्जाम भी है। इसके अलावा जयपुर शहर में लो फ्लोर बस चलाने वाले जेसीटीएसएल कर्मचारियों ने भी आज हड़ताल खत्म करने का एलान किया है। कल से जयपुर शहर में लो फ्लोर बसों का संचालन फिर से शुरू होगा।

राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा की ओर से 27 अक्टूबर को पूरे राज्य में बस संचालन नहीं करने और एक दिन की हड़ताल करने का एलान किया था। मोर्चा के संयोजक एम.एल यादव ने बताया कि हमारी अधिकांश मांगों पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक निर्णय किया है। 5 हजार से ज्यादा रिटायर्ड कर्मचारियों का जो ग्रेच्युटी, उपार्जित अवकाश सहित अन्य परिलाभ अटके पड़े थे वह मिलना शुरू हो गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नाइट अलाउंस, वीकली रेस्ट आदि के बकाया करीब 100 करोड़ रुपए का भुगतान पर पुनर्विचार करने का आश्वासन दिया है। इसके चलते सभी संगठनों ने 27 अप्रैल को प्रस्तावित हड़ताल को खत्म करने का निर्णय किया है।

कल से सड़कों पर दौड़ेगी लो फ्लोर बसें

जयपुर शहर में दो दिन से बंद पड़ी 280 से ज्यादा लो फ्लोर बसों का संचालन भी शनिवार से होने लगेगा। जेसीटीएसएल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की आज स्वायत्त शासन सचिव भवानी सिंह देथा संग बैठक हुई। इस बैठक में सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा के बाद यूनियन ने हड़ताल को खत्म करने का निर्णय किया। इस हड़ताल के खत्म होने से जहां 2 लाख यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं पटवार भर्ती परीक्षा देने के लिए आ रहे अभ्यर्थियों को भी सुविधा मिलेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...