5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान संभव, EC शाम साढ़े चार बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं
चुनावी राज्यों में सियासी गतिविधियां चरम पर

नई दिल्ली। चुनाव आयोग की ओर से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक चार बजकर तीस मिनट पर ईसी के अधिकारी जरूरी जानकारी देंगे। माना जा रहा है कि आज चुनाव आयोग 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दे। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का नाम शामिल है। इन राज्यों में आगामी दो महीने में चुनाव होने है।

सियासी तनाव चरम पर

बता दें कि इन चुनावी राज्यों में सियासी सरगर्मियां काफी पहले से शुरू हो गई हैं। सिर्फ चुनाव की तारीखें आने का इंतजार किया जा रहा था। खासकर पश्चिम बंगाल में तो विधानसभा चुनाव को लेकर तनाव चरम पर है। पश्चिम बंगाल में आये दिन हिंसक घटनाएं होती रहती हैं। बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में भी चुनावी गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...