जिं़क प्रबंधंन द्वारा सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए किये गये प्रयास सराहनीय-डीएल डामोर

शून्य क्षति शून्य दूर्घटना के लक्ष्य के साथ हिन्दुस्तान जिंक में 50वां सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न

चित्तौडगढ़। उद्योगों का राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है, वर्तमान में नवीनतम तकनीक के साथ ही जोखीम भी बढ़ा है जिसका सही आंकलन कर सुरक्षित कार्य हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बात उप मुख्य निरीक्षक कारखाना एवं बाॅयलर डीएल डामोर ने जिंक चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर में आयोजित 50वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने हिन्दुस्तान जिं़क को सुरक्षा के प्रति सजगता के लिए अनुकरणीय बताते हुए चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर को सुरक्षा मानकों और जागरूकता की सराहना की। डामोर ने कहा कि मनुष्य के पास सोचने और कल्पना की शक्ति है जिससे वे किसी भी खतरे का आंकलन करें और दुर्घटना से बचाव को सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया एवं सभी को सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर चंदेरिया सह उपाध्यक्ष टेक्नाॅलोजी सेल राजेश लुहाडिया ने कहा कि सुरक्षा से ही जीवन है, किसी भी तरह की लापरवाही से दुर्घटना होती है जिसके कारण, खतरे और बचाव पर ध्यान देकर दूर्घटनाओं को टाला जा सकता है। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षा अज्ञानता को दूर कर, स्वयं और दूसरे की सुरक्षा के लिए प्रेरणा बने जिससे शून्य दूर्घटना और शून्य क्षति के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मजदूर संघ एसके मौड ने उपस्थित कर्मचारियों एंव अधिकारियों से सुरक्षा के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने एवं सुरक्षा को सदैव प्राथमिकता में रखते हुए सुरक्षा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की।

सुरक्षा प्रमुख आदित्य सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत कर वर्षभर के सुरक्षा प्रदर्शन एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए उद्योग के साथ ही घर एवं सड़क सुरक्षा हेतु चलाएं जा रहे कार्यक्रमों,  समुदाय और प्रशासन के साथ मिल कर सुरक्षा जागरूकता अभियान की जानकारी दी। सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरखा रैली, रन फाॅर सेफ्टी मैराथन, जिं़क स्कूल एवं काॅलानी में सुरक्षा जागरूकता, आजोलिया का खेड़ा राजकीय विद्यालय में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न  प्रतियोगिताओं पोस्टर प्रतियोगिता सुरक्षा नारा प्रतियोगिता क्वीज का आयोजन किया गया एवं कार्यक्रम में विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में पायरो, हाइड्रों एवं सीपीपी की टीम ने नुक्कड नाटक से सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी अनिल त्रिपाठी, कमोद सिंह, नरेश कुमार अग्रवाल, सुमित गुप्ता, दीप अग्रवाल, सुभ्रत मंडल, सेफ्टी विभाग से जयप्रकाश चंदेरिया, दीपक पटेल, शशांक अग्रवाल, अमन यादव, सुरेश खटीक, भगवती पालीवाल और मिनाक्षी कुमावत, व्यावसायिक भागीदारों के समस्त हेड, मजदूर संघ पदाधिकारी जीएनएस चैहान,पीसी बाफना, देवीलाल राठौड़,बीके माली,मेवालाल खटीक,पीएस राठौड, दिलीप सिंह सहित जिंक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सीपीपी के हितैष आहुजा ने सुरक्षा संपर्क की जानकारी दी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...