व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम होती है शिक्षा : डॉ. कल्ला

बीकानेर@जागरूक जनता। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामसर का वार्षिकोत्सव, पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन और भामाशाह सम्मान समारोह शनिवार को रामदेव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम होती है। इसके मद्देनजर अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के बेहतरीन अवसर प्रदान करें। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल और टेलीविजन से दूर रखें तथा बच्चों के संतुलित आहार पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के स्कूलों में 26 मार्च तक वार्षिक उत्सव आयोजित किए जाएंगे। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। शिक्षा मंत्री ने विद्यालय में 4 बड़े कक्ष निर्माण के लिए 40 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की तथा प्राथमिकता और आवश्यकता के आधार पर की यहां नया संकाय प्रारंभ करने का विश्वास दिलाया।  इस दौरान उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विज्ञान एवं भूगोल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ।  जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा तथा विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी एवं प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गोपाल सिंह परिहार अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 9 भामाशाहों तथा 34 पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति और संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुनीता टाक ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस दौरान रोहिताश्वर कांटिया, रामेश्वर ओझा, कमल आचार्य, महेंद्र सिंह, गिरिराज खेरीवाल आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...