ED Raid In Rajasthan: मंत्री जोशी के कार्यालय पर ईडी का छापा, एसीएस समेत कई अधिकारियों के आवास पर भी रेड, मचा हड़कंप

ED Raid In Rajasthan: ईडी की राजस्थान में लगातार बड़ी कार्रवाई से अधिकारियों में जमकर हड़कंप मचा हुआ है। कई कांग्रेसी नेताओं के यहां पर पहले ही छापे मारे जा चुके हैं।

जयपुर. राजस्थान में हजारों करोड़ रुपयों के जल जीवन मिशन योजना में घोटाले को लेकर एक बार फिर से ईडी की सर्च शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने जयपुर में जलदाय मंत्री महेश जोशी और जलदाय विभाग के एसीएस सुबोध अग्रवाल समेत कई अधिकारियों के आवास पर रेड मारी। सुबह करीब 8 बजे ईडी की टीम सचिवालय पहुंची और कई जगह सर्च करना शुरू किया।

ईडी ने कुछ सप्ताह पहले इस मामले से जुड़े ठेकेदारों और अन्य लोगों के यहां पर छापे मारे थे। इस मामले में ईडी की टीम ने रेड के दौरान ढाई करोड़ रुपये की नगदी बरामद की थी। साथ ही ईडी की टीम को सोने की एक ईंट भी बरामद की थी जो करीब 1 किलो वजन की थी। जिसका बाजार मूल्य साठ लाख रुपए से भी ज्यादा था।

फिलहाल इस मामले में अब अफसरों के यहां छापे मारे जा रहे हैं। ईडी की राजस्थान में लगातार बड़ी कार्रवाई से अधिकारियों में जमकर हड़कंप मचा हुआ है। कई कांग्रेसी नेताओं के यहां पर पहले ही छापे मारे जा चुके हैं। सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने इस ईडी के रेड पर कहा है कि हमने इस भ्रष्टाचार के सभी साक्ष्य दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तो होनी ही थी।

क्या बोले महेश जोशी
मैं दोषारोपण नहीं करना चाहता। ईडी निष्पक्ष होकर जांच करें। चुनावी माहौल में ईडी क्यों एक्टिव हो गई ये सभी को पता है। मुझे मीडिया से जानकारी मिली है की सचिवालय स्थित मेरे दफ्तर में छापे मारी की गई है।
महेश जोशी, मंत्री

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...