बीकानेर जिला उद्योग संघ की अनूठी पहल से कबाड़ बना जुगाड़ जिला कलक्टर ने की सराहना

बीकानेर जिला उद्योग संघ की अनूठी पहल से कबाड़ बना जुगाड़ जिला कलक्टर ने की सराहना

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ ने एक अनूठी पहल करते हुए पीबीएम अस्पताल में कबाड़ बन चुके 212 पंखों को पीबीएम से मंगवाकर उनकी पूर्ण मरम्मत एवं पार्ट्स बदलवाकर व वापस कलर करवाकर तैयार करवाया गया है | इससे पूर्व कबाड़ बन चुकी मरीजों को लाने व ले जाने वाली 82 ट्रोलियाँ (स्ट्रेचर) जिनको बीकानेर जिला उद्योग संघ ने कबाड़ में से उठाकर एक नवाचार करते हुए सभी ट्रोलीयों को तैयार कर ट्रोली के पहिये, चद्दर तथा पाइप नए लगाकर पुनः पीबीएम प्रशासन को सौंप दी | बीकानेर जिला उद्योग संघ की इस अनूठी पहल का निरीक्षण करते हुए जिला कलक्टर नमित मेहता ने अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के इस नवाचार की सराहना करते हुए बताया कि इस अनूठी पहल के कारण सरकार को इन कबाड़ बन चुकी सुविधाओं को नए मंगवाने में जो खर्च आता उसकी बचत हुई और हमारा यह प्रयास रहेगा कि बीकानेर जिला उद्योग संघ के साथ मिलकर इस नवाचार की जानकारी लेते हुए अन्य सरकारी महकमों को भी बीकानेर जिला उद्योग के मोडल पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया जाएगा ताकि सभी सरकारी महकमे नयी खरीद की नीति को छोड़कर रीयूज की दिशा में कार्य करे ताकि सरकार का पैसा बचाया जा सके | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ सदेव समाजसेवा के क्षेत्र में नवाचार करता आया है और हम इस अनूठी पहल को राज्य स्तर पर लागू करवाना चाहेंगे ताकि पूरे राज्य में सरकारी महकमों में कबाड़ पड़ी चीजों को दुबारा ठीक कर रीयूज किया जाए इससे राज्य सरकार एवं आम जनता व भामाशाहों द्वारा भेंट की हुई वस्तुओं का सदुपयोग किया जा सकेगा | पीबीएम अस्पताल के सुप्रिडेंट परमेंद्र सिरोही ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ के इस नवाचार से पूरे पीबीएम में अनुपयोगी चीजों को वापस उपयोगी बनाया गया है और पीबीएम प्रशासन इसके लिए उद्योग संघ का आभारी रहेगा | जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ के इस नवाचार से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कई स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है | इस अवसर पर बीकाजी ग्रुप के दीपक अग्रवाल, विनोद गोयल, रमेश अग्रवाल, वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, के.के. मेहता, शिवरतन पुरोहित, दिलीप रंगा, पारस डागा, किशनलाल बोथरा, महेश कोठारी, प्रशांत कंसल, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, श्रीधर शर्मा, हरिकिशन गहलोत, विजय जैन, अश्विनी पचीसिया, शम्भूदयाल गुप्ता, किशन मूंधड़ा, नरेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विपिन मुसरफ, पवन पचीसिया आदि उपस्थित हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...