मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पट बंद होने से स्थानीय लोग व आसपास के हजारों ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराया,मंदिर बंद करने के निर्णय से लोगो में रोष व्याप्त

मेहंदीपुर बालाजी@जागरूक जनता। विश्व प्रसिद्ध आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में गत दिवस जिला प्रसासन ने बालाजी मंदिर ट्रस्ट पर कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप का हवाला देकर मंदिर  बंद करने का निर्णय करवाया। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने जनहित में लिए गए  निर्णय को देखते जिला प्रशासन के कहने पर  मंदिर को बंद कर दिया।  जिसको लेकर स्थानीय दुकानदारों एवं व्यापारियों में रोष व्याप्त है। मेहंदीपुर बालाजी कस्बे के दुकानदारों गेस्ट हाउस एवं होटल संचालकों ने बुधवार को मुख्य बाजार में मंदिर बंद करने का निर्णय का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और बताया कि मंदिर बंद होने से मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धालुओं की आवक नगण्य हो गई है जिसके चलते कस्बे के दुकानदारों होटल व गेस्ट हाउस संचालकों के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है उन्होंने कहा कि आस्था धाम मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धालुओं के आने से ही कस्बे के लोगों की व आसपास के हजारों ग्रामीणों की आजीविका चलती है। प्रदेश में अन्य सभी मंदिर खुले हुए हैं इसके बावजूद भी मेहंदीपुर बालाजी मंदिर को बंद करने का जिला प्रसासन का निर्णय यहां के लोगों के साथ अन्याय है। लोगों ने  जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर को खोलने के लिए मंदिर ट्रस्ट के साथ चर्चा कर मंदिर को खुलवाने की कार्रवाई करे । लोगो प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर को जल्द से जल्द खुलवाने की  मांग की है। जबकि बालाजी मंदिर ट्रस्ट श्रद्धालुओं से मंदिर मे शख्ती से सरकार की गाड़लाइनों की पालना करा रहा था। इस दौरान दर्जनों यात्री भी मौजूद रहे तथा मंदिर बंद होने के निर्णय पर प्रशासन को कोसते नजर आए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...