डीएसटी व नयाशहर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में करमीसर रोड़ पर अवैध पिस्टल धारक को दबोचा, पूछताछ जारी…

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में डीएसटी व नयाशहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आज बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है जंहा एक युवक को पिस्टल सहित धर दबोचा गया है । यह कार्रवाई अब से कुछ देर पहले डीएसटी टीम व नयाशहर सीआई गोविंद सिंह चारण मय टीम ने अंजाम दिया है । जुर्म की दहलीज पर कदम रखने की फिराक में बैठे इस युवा आरोपी का नाम विष्णु बताया जा रहा है । सीआई चारण ने बताया आरोपी विष्णु उनके व डीएसटी की रडार पर था, जंहा आज भनक लगते ही आरोपी को करमीसर रोड़ पर डीएसटी व नयाशहर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी विष्णु को पिस्टल सहित दबोच लिया है । फिलहाल आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में डीएसटी व नयाशहर पुलिस पूछताछ कर रही है । खबर लिखे जाने तक आरोपी से पूछताछ जारी थी।

गौरतलब है, एसपी योगेश यादव के दिशा निर्देशन में डीएसटी टीम व नयाशहर थानाधिकारी सीआई चारण ऑपरेशन प्रहार के तहत धुंआधार कार्यवाहियों को अंजाम दे रहे है जंहा अब तक दर्जनों अपराधियों को काल कोठरी में पहुंचाया जा चुका है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...