सामाजिक सरोकार का वादा निभाने वाले पंजाबी समाज की अहम बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा,मिड्ढा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी..

बीकानेर@जागरूक जनता। सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में हर सुखदुःख में आगे रहने वाले पंजाबी समाज की रविवार को राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के बैनर तले राजस्थान प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यों की अहम बैठक होटल सागर में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा पंजाबी समाज के उत्थान को लेकर था, जिसमे राज्य सरकार से पंजाबी भाषा एकेडमी के अध्यक्ष की नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों पर एजेंडा रखकर चर्चा की गई । बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र कुमार जुनेजा थे ।

इससे पहले माँ सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार जुनेजा को सतीश कुमार खत्री, रमेशकुमार आहुजा ने साफा पहना कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश संयोजक अरविंद मिड्ढा को ओ.पी.झाम्ब, अरूण छाबडा ने साफा पहनाया, जिलाध्यक्ष सतीश कुमार खत्री और गंगानगर प्रभारी अंकुर मिगलानी का स्वागत राजेश मुंजाल व उद्योगपति गोविंद ग्रोवर ने माला पहनाकर किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव जुनेजा ने कहा कि हमारे संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर सभी पंजाबी समाज के लोगों को एक बैनर के नीचे एकत्रित करके समाज का उत्थान करने का बीड़ा उठाया है जिसमे देश के हर जिले में 50 गरीब महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाएगा। इसके साथ राजस्थान सरकार से पंजाबी भाषा ऐकेडमी का अध्यक्ष नियुक्त करने की पुरजोर मांग की है । जुनेजा ने कहा राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि राजस्थान में तहसील स्तर, जिल्ले स्तर एवं प्रदेश स्तर पर पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों को राजनीतिक नियुक्तियां दी  जाए ।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव जुनेजा ने अरविंद मिढ्ढा को राष्ट्रीय पंजाबी महासभा का राजस्थान प्रदेश का संयोजक बनाने की घोषणा कर, मिढ्ढा को पुरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेशस्तरीय कार्यकारिणी, जिला स्तरीय अध्यक्षो की नियुक्त करने के स्वतंत्र अधिकार दिए । इस पर भरोसा जताते हुए नवनियुक्त प्रदेश संयोजक अरविंद मिड्ढा ने समाज को आशस्वत किया की मार्च महीने के अंत तक पुरे राजस्थान प्रदेश का दौर कर पंजाबी समाज को संगठित करके जिलाध्यक्षो को नियुक्त करेंगे फिर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर देंगे ।

महासभा के बीकानेर जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने बैठक में पधारे हुए समाज के गणमान्य जनों का आभार जताते हुए बीकानेर इकाई द्वारा किये जा रहे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों की जानकारी साझा की इस दौरान खत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बीकानेर ईकाई के बैनर तले इस वर्ष वैसाखी पर्व पुरे धुमधाम से मनाया जाएगा । इस पर गंगानगर इकाई के श्रीअंकुर मिगलानी ने भी गंगानगर में राष्ट्रीय बेनर के नीचे होली मिलन समारोह आयोजित करने की घोषणा की। बैठक में अलवर, हनुमानगढ़, जयपुर, गंगानगर एवं बीकानेर आसपास के प्रतिनिधीयो ने भाग लिया। बैठक में मंच संचालन प्रेम प्रकाश खत्री ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...