डॉ. कल्ला ने किया जिम हॉल का लोकार्पण

डॉ. कल्ला ने किया जिम हॉल का लोकार्पण

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को रंगाज फिजिकल इंस्टीट्यूट में नगर विकास न्यास और विधायक कोष से नवनिर्मित जिम हॉल व शौचालय का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर डॉ कल्ला ने कहा कि बीकानेर के अनेक खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र मे जिले का नाम रोशन किया है। युवाओं को इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग है। परम्परागत रूप से खेले जाने वाले शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन और मस्तिष्क को भी तरोताजा रखते हैं। उन्होंने कहा कि रंगाज फिजिकल इंस्टीट्यूट बहुत पुरानी संस्था है। नया हॉल बनने से यहां की सुविधाओं में विस्तार होगा तथा खिलाड़ियों को अच्छा वातावरण मिल सकेगा।
इस दौरान नगर विकास न्यास के सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, राम विनोद शर्मा, बजरंग सुथार, गणेश बोहरा, मंगल चंद रंगा, वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी, हनुमान पुरोहित, शक्ति रत्न रंगा, अशोक व्यास, राजन यादव, नवरत्न व्यास आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...