डॉ कल्ला ने किया हरिराम पार्क के विकास कार्यों का लोकार्पण,अधिक से अधिक पौधारोपण का लें संकल्प- डॉ कल्ला

डॉ कल्ला ने किया हरिराम पार्क के विकास कार्यों का लोकार्पण,अधिक से अधिक पौधारोपण का लें संकल्प- डॉ कल्ला

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने रविवार को बंगला नगर स्थित हरिराम पार्क की चारदीवारी कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर डॉ कल्ला ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत पेश किए गए राज्य के बजट में बीकानेर में सड़क तंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए 50 करोड़ रुपए की स्वीकृत किए गए हैं।
जलदाय मंत्री ने कहा कि बंगला नगर, सर्वोदय बस्ती सहित सभी कॉलोनियों में आधारभूत सुविधाओं के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्हीने कहा कि करमीसर, भीनासर तथा मुरलीधर व्यास नगर में पानी की टँकीयों का निर्माण किया जा चुका है।पुराने शहर में पाइपलाइन मरम्मत का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।


डॉ. कल्ला ने कहा कि जिले में ऑक्सिजन सुविधा युक्त बैड की संख्या को बढ़ा कर 800 कर दी गई है। क्षेत्र में जल तंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए 600 करोड़ रुपये व्यय हो रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद अरविंद मिड्ढा, शिव नारायण सोनी, लालचंद सोनी, भागीरथ सुथार, घनश्याम सुथार, मांगीलाल सुथार, रामचंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...