डॉ अनुराग धाकड “लीडरशिप अवार्ड “ से सम्मानित

जयपुर. इण्डियन मेडिकल ऐसोसिएशन ( आई एम ए) राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का वार्षिक अधिवेशन आज सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के न्यू ऐकडेमिक ब्लॉक में संपन्न हुआ । इस समारोह के मुख्यअतिथि राज्य विधान सभा के अध्यक्ष श्री सी पी जोशी जी एवं विशिष्ट स्थिति पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव थे ।

समारोह में जयपुर मेडिकल ऐसोसिएशन ( जे एम ए ) के भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ अनुराग धाकड जो वर्तमान में एस एम एस चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी भी हैं को चिकित्सकों के प्रति विशिष्ट नेतृत्व क्षमता हेतु “लीडरशिप अवार्ड “ से सम्मानित किया गया । गत वर्ष इण्डियन मेडिकल ऐसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भी डॉ अनुराग धाकड को “बेस्ट प्रेसिडेंट “ का पुरस्कार दिया था ।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ अनुराग शर्मा ( सचिव , जे एम ए) तथा डॉ आनंद , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आई एम ए उदयपुर ने किया । समारोह में डॉ अशोक शारदा ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आई एम ए)डॉ सुनील चुग (अध्यक्ष आईएम ए ) , डॉ पी सी गर्ग ( सचिव , प्रदेश आई एम ए ) , डॉ तरुण ओझा ( अध्यक्ष जे एम ए) , डॉ जगदीश मोदी ( उपाध्यक्ष जे एम ए ) तथा राज्य भर से आये 350 चिकित्सक उपस्थित थे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

निकाय चुनाव 2026 : योजनाओं के दम पर वोटर्स साधेगी BJP, प्रचार के लिए जयपुर से निकले रथ

25 लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे भाजपा के प्रचार रथ....

देश के 12 राज्यों में अगस्त में 58% तक कम बारिश, 20 साल में देश पर सबसे बड़ा मॉनसूनी संकट

तीन सितंबर तक मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल...