रीट परीक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड के घर से दर्जनों मोबाईल, हाईटेक चप्पलें सहित नकल का जखीरा पकड़ा..

बीकानेर@जागरूक जनता। रीट परीक्षा 2021 में नकल गिरोह का मास्टरमाइंड तुलछाराम कालेर पुलिस कस्टडी में एक के बाद एक परते खोल रहा है । इसी क्रम में तुलसाराम की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उसके घर से इलेक्ट्रॉनिक चप्पलों व चेक सहित कई सामान बरामद कर लिए गए हैं। जांच अधिकारी गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि तुलछाराम के वल्लभ गार्डन स्थित मकान से 8 जोड़ी रबर चप्पल, 8 चप्पल चार्जर, 7 डिवाइस, 22 चेक, 32 मोबाइल की-पैड मोबाइल फोन, 2 मोबाइल चार्जर, एक डिब्बा सैल, कान की मक्खी व एक वॉकी-टॉकी बरामद हुए हैं। चारण के अनुसार आरोपी ने हर एक परीक्षार्थी से दो-दो चेक लिए थे। नकल करवाने के बदले 7 लाख के हिसाब से दोनों चेक में 5-2 अथवा 4-3 का फिगर लिया जाता है। बताया जा रहा है कि कालेर का पवनपुरी का मकान किराए का है। हालांकि पुलिस के अनुसार अभी यह शुरुआत के रुझान है, सरगना से जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच जिस दिशा में बढ़ रही है संभावना है कि इसमे कई बड़े नाम शामिल हो सकते है, और गिरफ्तारियों का दायरा बढ़ सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414