घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए फिर महंगा, जयपुर में 823 रुपए में होगा उपलब्ध

तेल कंपनियों ( Oil companies ) ने घरेलू गैस सिलेंडर ( domestic gas cylinders ) की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। कंपनियों ने 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 25 रुपए बढ़ाया है। यह सिलेंडर अब 798 रुपए के स्थान पर 823 रुपए में उपलब्ध होगा। 19 किलो के वाणिज्यिक गैस सिलिंडर ( commercial gas cylinders ) के दाम भी 95 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

जयपुर। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। कंपनियों ने 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 25 रुपए बढ़ाया है। यह सिलेंडर अब 798 रुपए के स्थान पर 823 रुपए में उपलब्ध होगा। 19 किलो के वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के दाम भी 95 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह सिलेंडर अब 1530 रुपए के स्थान पर 1625 रुपए में उपलब्ध होगा। नई कीमतें सोमवार (1 मार्च) सुबह से प्रभावी हो गई है। तेल कंपनियों ने तीन माह में घरेल गैस सिलेंडर के दाम 225 रुपए बढ़ा दिए है। तीन माह में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर 37.62 प्रतिशत तक महंगा होगा गया है।

फरवरी में तीन बार महंगा हुआ था सिलेंडर
फरवरी महीने में तीन बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। जनवरी में दाम शांत रहे। इससे पहले तेल कंपनियों ने दिसंबर में दो बार दाम बढ़ाए थे। सरकार ने 4 फरवरी को सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए थे और उसके बाद 25 फरवरी को तीसरी बार सिलेंडर के दामों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

दिसंबर में भी दो बार बढ़े थे दाम
तेल कंपनियों ने जनवरी में गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, दिसंबर में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी। बजट वाले दिन यानी एक फरवरी को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी, हालांकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 191 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...