जिला स्तरीय सतर्कता एवं मोनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मोनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में गुरुवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति (भ्रष्टाचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न थानों में दर्ज प्रकरणों एवं राहत राशि से सम्बन्धित मामलों पर समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राहत राशि हेतु थाना स्तर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता को भिजवाई जाए। इससे संबंधित कोई प्रकरण लंबित न रहे, यह सुनिश्चत किया जाए। अनुसंधान स्तर पर लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण किया जाए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान अनुसूचित जाति के 136 प्रकरणों में 103.49 लाख रुपये सहायता राशि तथा अनुसूचित जनजाति में 10 प्रकरणों में  5.50 लाख रुपये की सहायता राशि पीड़ित लोगों को दी गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, सहायक निदेशक (अभियोजन) भगवान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...