बाफना स्कूल के शैक्षिक नवाचारों  में जिला उद्योग संघ रहेगा भागीदार

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया ने बताया कि आज बाफना स्कूल और जिला उद्योग संघ के बीच में इस बात पर सहमति हुई है कि कॉमर्स तथा उद्यमिता विषय के विद्यार्थियों के लिए होने वाली सभी गतिविधियों में बीकानेर जिला उद्योग संघ एक सहभागी के रूप में बाफना स्कूल के साथ रहेगा। इस हेतु दोनों संस्थाओं के बीच में लिखित सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

उन्होंने बताया कि बाफना स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के लिए मशहूर है। इसमें भी मुख्य रूप से कॉमर्स के अपने विद्यार्थियों को विभिन्न तरह के एडवांस एक्स्पोज़र देता रहता है जिसमें बिजनेस प्लान कॉन्टेस्ट, इंडस्ट्री विजिट, व्यवसायी, उद्योगपति तथा प्रोफेशनल्स के व्याख्यान, अकाउंटेंसी में टैली, जीएसटी की क्लासेस इत्यादि पर गतिविधियां आयोजित करता रहता है जिससे बाफना स्कूल के विद्यार्थी समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं।

बाफना स्कूल के सीईओ डॉ पीएस वोहरा कहा कि विद्यार्थियों को और अधिक एक्सपोजर देने तथा उनमें वैश्विक स्तर के आत्मविश्वास को जगाने के लिए बीकानेर जिला उद्योग संघ और बाफना स्कूल आगामी दिनों में मिलकर अनेक शैक्षणिक गतिविधियों पर कार्य करेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...