जिला कलक्टर ने ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का किया रिव्यू

जिला कलक्टर ने ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का किया रिव्यू

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरूवार को ग्रामीण विकास और पंचायती राज से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की।
मेहता ने जल ग्रहण विकास, बकाया यूसी-सीसी समायोजन, लंबित तकनीकी स्वीकृतियों, महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास, सांसद आदर्श ग्राम योजना, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल अर्बन मिशन, स्वविवेक योजना, महात्मा गांधी जनभागीदारी ग्रामीण विकास योजना, ई-पंचायत, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव, प्रशासन गांव के संग अभियान सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति के बारे में जाना।
बैठक में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के अधिशासी अभियंता, वरिष्ठ लेखाधिकारी, परियोजना अधिकारी, पंचायत प्रकोष्ठ स्वच्छ भारत मिशन सहित समस्त पंचायत समितियों के विकास अधिकारी व लाइन विभाग के अधिकारी  उपस्थित रहे।
मेहता ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों को समयबद्ध आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान की पूर्व तैयारियां कर ली जाएं, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को इनका लाभ मिल सके। जिला कलक्टर ने प्रगतिरत कार्यों की गुणवत्ता व प्रभावी पर्यवेक्षण के दिशा निर्देश दिए।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने पंचायत समिति वार फीडबैक लिया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र चौधरी , महात्मा गांधी
नरेगा के अधिशासी अभियंता धीर सिंह गोदारा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिला समन्वयक आराधना शर्मा आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...