जिला कलक्टर ने किया शिविर का अवलोकन एवं विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को पूगल के सम्मेवाला में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। सभी 22 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का जायजा लिया तथा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि शिविरों के दौरान प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने पात्रजनों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभांवित किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविरों का प्रभावी क्रियान्वयन हो।

*रिकॉर्ड जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र हुए जारी*

शिविर के दौरान राजस्व अभिलेखों में शुद्धिकरण के 185, नामांतरण के 175, खाता विभाजन के 17 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं एक ही शिविर में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 500 से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसी प्रकार 102 लोगों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड, 52 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 103 को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति, 103 आवासीय पट्टे, पालनहार योजना के तहत 9, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 18 तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एक को लाभ दिया गया। वहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 4 ट्राई साइकिलें प्रदान की गई।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, उपखण्ड अधिकारी सीता शर्मा, विकास अधिकारी राजेन्द्र जोइया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. बीएल मीणा, अधिशाषी अभियंता धीरसिंह गोदारा मौजूद रहे।

*विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण*

जिला कलक्टर ने दंतौर पुलिस थाना सहित खाजूवाला के उपखण्ड अधिकारी, तहसील और पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा कहा कि पत्रावलियों बेवजह लंबित नहीं रहें। प्रत्येक कार्यालय में आमजन के हित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने इन कार्यालयों में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अब तक हुए कार्यों के बारे में जाना। पूगल की नवसृजित ग्राम पंचायत बराला के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया तथा इसका निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर करवाने के निर्देश दिए।

*स्वास्थ्य केन्द्र की देखी व्यवस्थाएं*

इससे पहले जिला कलक्टर मेहता ने बीछवाल के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया तथा यहां विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य केन्द्र के ओपीडी, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ, कोविड वैक्सीनेशन आदि के बारे में जाना। परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...