जिला कलक्टर ने किया एमसीएच विंग का औचक निरीक्षण

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शनिवार को एमसीएच विंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां बनाए गए उन्होंने वार रूम, डे केयर सेंटर, कोविड डेडीकेटेड वार्ड,आईसीयू तथा पीकू-नीकू वार्ड का अवलोकन किया। यहां भर्ती मरीजों और उनके इलाज, चिकित्सकों की ड्यूटी, दवाइयों और बेड की उपलब्धता तथा ऑक्सीजन सिलेंडर एवं कंसंट्रेटर की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। चिकित्सक प्रत्येक स्थिति पर नजर रखें। नियंत्रण कक्ष पर मुस्तैद कार्मिक लगाए जाएं। उन्होंने मरीजों के परिजनों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया तथा कहा कि वार्डों में अनावश्यक भीड़ भाड़ नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। परिसर की साफ सफाई बनाए रखने, जेनरेटर चालू स्थिति में रखने सहित सभी छोटी छोटी व्यवस्थाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने यहां बनाए गए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और एलएमओ का जायजा भी लिया तथा कहा कि प्लांट चालू स्थिति में रहे।   उन्होंने कोविड संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी जाना। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलनिचामी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही, कोविड प्रभारी डॉ. सुरेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...