जिला कलक्टर ने एमसीएच विंग का किया औचक निरीक्षण,रविवार तक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने एमसीएच विंग का किया औचक निरीक्षण,रविवार तक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल स्थित एमसीएच विंग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों के मद्देनजर अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्देश दिए कि रविवार शाम तक यहां ऑक्सीजन युक्त 550 बैड तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अस्पताल द्वारा कुल एक हजार बेड ऑक्सीजन युक्त बेड तैयार किए जाएंगे। उन्होंने एमसीएच विंग के ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट एवं एलएमओ का निरीक्षण किया तथा सभी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चालू स्थिति में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एमसीएच विंग में 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए, इसमें जिम्मेदार कार्मिकों की नियुक्ति हो। एमसीएच विंग के सभी वेंटीलेटर्स चेक करते हुए इन्हें चालू स्थिति में रखने तथा जनरेटर सभी आपातकालीन सुविधाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता के बारे में भी जाना।
*की जा रही एनफोर्समेंट की कार्रवाई*
जिला कलक्टर ने बताया कि नगरीय क्षेत्र के सातों जॉइंट इंफोर्समेंट दलों में अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए विजिट प्रारंभ कर दिए हैं। इन टीमों द्वारा मास्क लगाने तथा भीड़-भीड़ नहीं करने के संबंध में समझाइश की जाएगी। इसके बावजूद यदि प्रोटोकॉल की अवहेलना होती है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ मुकेश आर्य, पीबीएम अधीक्षक डॉ गुंजन सोनी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...