जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बैठक और वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद लिया सिटी राउण्ड

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बैठक और वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद लिया सिटी राउण्ड

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ कलक्ट्रेट सभागार में एरिया मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपखण्ड अधिकारियों को जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान एनफोर्समेंट की कार्यवाही में और अधिक सख्ती के निर्देश दिए। सिटी राउंड लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अनुपालना का जायजा लिया।

बैठक और वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मेहता ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में गठित जाइंट एनफोर्समेंट टीमें अब पूरे दिन कोविड प्रोटोकाॅल की अनुपालना करवाएंगी। इसके लिए टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित राउंड लेना होगा। अवहेलना करने वालों के खिलाफ अब और अधिक सख्त कार्यवाही होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ चालान किए जाएंगे। गैर अनुमत श्रेणी की दुकानें खुली पाई जाने तथा अनुमत श्रेणी की दुकानें निर्धारित समय के बाद खुली पाई जाने पर इन दुकानों को जन अनुशासन पखवाड़ा की अवधि तक के लिए सीज कर दिया जाएगा। इंटर डिस्ट्रिक्ट चैक पोस्टों को भी अधिक मुस्तैद किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी पूरी व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक वैवाहिक समारोह का निरीक्षण किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे समारोहों पर विशेष नजर रखनी होगी। इसके लिए ग्राम स्तरीय टीमों को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों का रिकाॅर्ड रखने तथा होम क्वारेंटाइन पाॅजिटिव मरीजों द्वारा नियमों की अवहेलना नहीं हो, इसकी नियमित जांच के निर्देश दिए। घरों में रहने वाले मरीजों को समय पर दवाइयां मिलें तथा डोर-टू-डोर सर्वे में और अधिक गति लाई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में किसी भी स्तर पर समन्वय की कमी नहीं रहे तथा सतत रूप से संयुक्त कार्यवाही की जाए।
पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में बीट कांस्टेबल के माध्यम से विवाह एवं अन्य अनुमत कार्यक्रमों की पूर्व सूचना ली जाए तथा आयोजकों को एडवाइजरी की पालना की समझाइश की जाए। इसके बावजूद किसी प्रकार की ढिलाई दिखे, तो सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि थानाधिकारी भी नियमित रूप से इंटर डिस्ट्रिक्ट चैक पोस्टों का जायजा लें। संक्रमण की चैन तोड़ना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाए। विवाह समारोहों में गाइडलाइन की अवहेलना पाई जाने पर जुर्माना लगाया जाए और मैरिज पैलेस सीज कर दिया जाए।

*गंभीर मरीजों के परिजन ही कर सकेंगे प्रवेश*

संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए डाॅक्टरों की अनुमति के बाद गंभीर और अति गंभीर प्रकृति के मरीजों के परिजन ही एमसीएच विंग में आ-जा सकेंगे। इसके अलावा किसी को अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। साथ ही अनुमत परिजन को पीपीई किट पहनने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। जिला कलक्टर ने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

*शहरी क्षेत्र का लिया मैराथन राउण्ड*

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार दोपहर शहरी क्षेत्र का मैराथन राउण्ड लिया। उन्होंने शार्दूल सिंह सर्किल, हैड पोस्ट, कुचीलपुरा, फड़बाजार, कोटगेट, पुरानी जेल रोड, ठठेरा बाजार, भुजिया बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर रोड, गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर, नोखा रोड, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र, पवनपुरी, मेडिकल काॅलेज चैराहा, शार्दूगंज आदि क्षेत्रों का जायजा लेते हुए जन अनुशासन पखवाड़े के तहत जारी निर्देशों की अनुपालना देखी। कुचीलपुरा क्षेत्र में सभी अधिकारियों के साथ पैदल चलकर मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कोई भी बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें।
इस दौरान कुचीलपुरा क्षेत्र में रोड पर थूकने तथा नोखा रोड पर अनुमत समय के बाद सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ चालान किए गए। उन्होंने फड़ बाजार की स्थिति का जायजा भी लिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के विभिन्न अधिकारी साथ रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...