संकरी गलियों में आपदा प्रबन्धन को मिलेगी मजबूती,जिला प्रशासन के बेडे़ में शामिल हुए 20 दुपहिया वाहन

  • हीरो मोटोकॉर्प कूकस ने जयपुर जिला प्रशासन को भेंट कीं 16 मोटरसाइकिलें एवं 4 स्कूटर

जयपुर @ jagruk janta। जिला प्रशासन जयपुर द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और मजबूती देने के लिए हीरो मोटोकॉर्प कूकस ने जिला प्रशासन को 20 दुपहिया वाहन निः शुल्क भेंट किए हैं। जिला कलक्टर  श्री राजन विशाल ने बताया कि परकोटे की संकरी गलियों में आपदा प्रबन्धन, सूचनाओं के प्रसारण एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक त्वरित रूप से पहुंचाने के लिए इन दुपहिया वाहनों को बेहद उपयोगी बताते हुए इस सहयोग के लिए हीरो मोटोकॉर्प के वरिष्ठ जनरल मैनेजर श्री जी.पी. राजू का आभार व्यक्त किया है। कम्पनी द्वारा ये वाहन जिला कलक्टर   श्री विशाल को जिला कलक्ट्रेट परिसर में सौंपे गए।

वाहन जिला प्रशासन को सुपुर्दगी के समय एडीएम (द्वितीय) श्री राजेन्द्र सिंह चारण, एडीएम (चतुर्थ)  श्री शंकर लाल सैनी, एडीएम (उत्तर) श्री बीरबल सिंह सहित हीरो मोटोकॉर्प कूकस के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...