सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र ने की सलमान खान की तारीफ, लिखा- आप बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के शो ‘द बिग पिक्चर’ पर सलमान खान एक स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगे। इस शो के प्रोमो वीडियो को सोशल मीडिया पर चैनल द्वारा रिलीज किया गया है। वीडियो में सलमान बताते हैं कि वो बॉलीवुड में सिर्फ धमेंद्र को फॉलो करते हैं। साथ ही सलमान उन्हें अपना आदर्श भी बताते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया के जरिए रिएक्ट किया है और उन पर खूब प्यार बरसाया है। धमेंद्र का यह पोस्ट उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

सलमान ने बताया कि वो धमेंद्र को करते हैं फॉलो

सलमान को वीडियो में, यह कहते हुए देखा जा सकता है, “वास्तव में, मैंने हमेशा धरम जी को ही फॉलो किया है। वो जो मासूमियत उनके चेहरे पर है। वो बहुत हैंडसम आदमी हैं। सबसे खूबसूरत इंसानों में से एक, खासकर उनकी बॉडी। इस पर रणवीर ने मजाक में कहा, ”माचो मैन”। इसके बाद सलमान ने धमेंद्र की फिल्म ‘यादों की बारात’ के डायलॉग को ट्विस्ट के साथ दोहराया और कहा, ”पुत्तर… मेरा मजाक मत उड़ा मैं तेरा खून पी जाऊंगा।”

धमेंद्र ने सलमान को बताया बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक

धमेंद्र ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “प्रिय सलमान, आपको ढेर सारा प्यार, मेरे लिए इतने प्यारे कॉमेंट करने के लिए। मैं एक पुरानी कहानी हूं। आप बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक हो। आपकी सिम्पलीसिटी को प्यार करता हूं। जीते रहो, ये दुआ है कि हमेशा आप स्वस्थ रहो और आपकी जिंदगी गुलजार रहे।” धर्मेंद्र के इस वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। धमेंद्र के इस पोस्ट पर माधुरी दीक्षित कमेंट करते हुए लिखती हैं, “हम आपसे बहुत प्यार करते हैं धरम जी।”

फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे धर्मेंद्र
सलमान और धर्मेंद्र एक साथ फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में दिखाई दिए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...