धारीवाल की ब्राह्मणों पर टिप्पणी: UDH मंत्री धारीवाल बोले- ब्राह्मणों ने बुद्धि का ठेका ले रखा है, कोटा के कोचिंग के रिजल्ट में 100 में से 70 बनिया कैसे आ जाते हैं

जयपुर। UDH मंत्री शांति धारीवाल की ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी का वीडियो सामने आया है। इसमें शांति धारीवाल कोटा के कोचिंग इंस्टीट्यूट के रिजल्ट की जाति के आधार पर तुलना करते हुए जातिवादी टिप्प्णी कर रहे हैं। वीडियो किसी सामाजिक समारोह का बताया जा रहा है।

धारीवाल ने वीडियो में कहा- मैं ब्राह्मणों से कहता हूं, तुमने यार बुद्धि का ठेका ले रखा है। मेरे यहां कोटा के कोचिंग इंस्टीट्यूट पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। उनका जो रिजल्ट आता है, उसमें 100 में से 70 फिर ब​निया कैसे आता है? तुम लोग कैसे पीछे रह जाते हो? इसका जवाब नहीं है उनके पास। आप उठाकर देख लेना कभी भी। कोटा के इंस्टीट्यूट का जब रिजल्ट आता है तो उसमें जिंदल मिलेगा, जैन मिलेगा या अग्रवाल मिलेगा इस तरह के नाम मिलेंगे आपको। इस टिप्पणी पर विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कई संगठनों ने ऐतराज जताया है। शां​ति धारीवाल पहले भी कई बार अपने कमेंट को लेकर विवादों में रहे हैं।

घर पर प्रदर्शन कर विरोध जताया
शांति धारीवाल की ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी पर विरोध शुरू हो गया है। विप्र सेना के कार्यकर्ताओं ने जयपुर में धारीवाल के बंगले पर शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। विप्र सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए धारीवाल से माफी मांगने की मांग की। धारीवाल बंगले पर नहीं थे। इसलिए कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही ज्ञापन चिपका दिया। विप्र सेना के कार्यकर्ताओं ने धारीवाल के माफी नहीं मांगने तक उनके खिलाफ आगे भी विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...