27 वें राज्यस्तरीय बच्ची गोल्ड कप टूर्नामेंट के तीसरे दिन डीएफ़ए बीकानेर टीम फाइनल में, दर्शकों में रहा जबरदस्त रोमांच

डीएफए बीकानेर व रालावत क्लब उदयपुर ने जीते मैच

बीकानेर । 27 वें राज्यस्तरीय बच्ची गोल्ड कप टूनामेंट के तीसरे दिन दो मैच खेले गए । पहला मैच डीएफ बीकानेर एवं जोधपुर के बीच हुआ । मैच के प्रारंभ से ही बीकानेर की टीम आक्रमक रही और मैच के 12 वे मिनट में दिनेश स्वामी ने अच्छा मूव बनाया लेकिन सफल नही हुए । धीरे धीरे मैच मैच में ओर रोमांच आया जब गोल पोस्ट के महज कुछ दूरी पर जोधपुर को फ्री किक मिली लेकिन सफल नही हुए । दोनों ही टीम ओर आक्रमक खेलने लगी और आखिर में बीकानेर टीम की ओर से पहला गोल किया गया और जिससे बीकानेर 1-0 से आगे हुए मध्यांतर के बाद लगातार जोधपुर ने संघर्ष किया । लेकिन बार बार फॉरवर्ड की कमजोर कड़ी के कारण गोल करने में विफल रहे लेकिन मैच के अंतिम मिंट में जोधपुर ने गोल करके स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया और मैच 1-1 की बराबरी पर रहा अंत मे मैच का निर्णय पेनलटी शूटआउट के जरिये हुआ जिसमें बीकानेर के गोलकीपर राहुल ओझा ने शानदार डिफेंड करते हुए टीम को जीत दिलाई । इस मैच के मुख्य अतिथि गौतम सेवा ट्रस्ट के शिवदयाल बच्छ थे ।

वही दूसरा मुकाबला रालावत फुटबॉल क्लब उदयपुर व डीएफ़ए नोहर के बीच खेला गया जिसमें उदयपुर को बीच खेल में पेनलटी मिली जिसमे कोई कसर नही छोड़ी ओर स्कोर 1-0 पर पहुंच गया और धीरे धीरे नोहर के खिलाड़ियो ने काउंटर अटैक किये लेकिन विफल रहे । उदयपुर के द्वारा फिर से प्रयास किया गया लेकिन वे नोहर की डिफेंस को क्रॉस नही कर पाए फिर से जर्शी नंबर 8 ने कार्नर द्वारा अच्छा काउंटर किया लेकिन फिर विफल रहे मैच में 5 मिनट का समय शेष था लेकिन नोहर ने शानदार गोल करके टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया, और मैच समाप्त हुआ । मैच का निर्णय पेनलटी शूटपॉट के द्वारा हुआ जिसमें उदयपुर ने नोहर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । बच्ची क्लब फुटबॉल समिति के आयोजन सयोंजक कालू सुरदासाणी ने बताया कि शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच मारवाड़ क्लब जोधपुर व रालावत क्लब उदयपुर के बीच 3 बजे खेला जाएगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414