पीबीएम अस्पताल में विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

बीकानेर@जागरूक जनता। पीबीएम अस्पताल परिसर में जनाना अस्पताल के सामने दाऊलाल रामकंवर डागा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मरीजों के रिश्तेदारों के बैठने की व्यवस्था, महिलाओं व पुरुषों के लिए शौचालय व कबूतरखाना का लोकार्पण सोमवार को हुआ। यह कार्य नटवरलाल व उमेश कुमार डागा द्वारा करवाए गए हैं।
इस अवसर पर पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमेंद्र सिरोही ने कहा कि भामाशाहों का पीबीएम अस्पताल के विकास में एक अहम योगदान रहा है। इसी कड़ी में दाऊलाल रामकंवर डागा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मरीजों और उनके रिश्तेदारों के हित कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। पीबीएम अधीक्षक ने इस अनुकरणीय कार्य के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप अधीक्षक डॉ गौरी शंकर जोशी, सीएमओ ट्रोमा सेंटर डॉ एल के कपिल, मारवाड़ जन सेवा समिति बीकानेर के रमेश व्यास, हरी किशन सिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414