उपनिदेशक ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण


बीकानेर@जागरूक जनता। महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चैधरी ने मंगलवार को आंगनबाड़ी केन्द्र धीरेरा व खारा-2 का औचक निरिक्षण किया।
आगंनबाडी केन्द्र, धीरेरा खुला पाया गया तथा सभी मानदेय कर्मी उपस्थित थे। आंगनबाड़ी केन्द्र का समस्त रिकाॅर्ड का संधारण नियमित व सही पाया गया। उपनिदेशक ने पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी केन्द्र खारा 2 के औचक निरीक्षण में कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी काॅविड वेक्सीनेशन के तहत उपस्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित थे तथा केन्द्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें रिकाॅर्ड में विभागीय नियमानुसर सुधार के संबंध में निर्देशित किया गया व महिला पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। केन्द्र पर साफ सफाई व पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए गए।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल श्रम उन्मूलन के तहत औद्योगिक इकाईयों का किया निरीक्षण

Tue Jan 25 , 2022
बीकानेर@जागरूक जनता। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत श्रम विभाग द्वारा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाईयों व नियोजन स्थलों का निरीक्षण किया गया lसंयुक्त श्रम आयुक्त भवानी प्रताप चारण द्वारा निरीक्षण के दौरान बाल श्रम कानूनों की पालना के […]

You May Like

Breaking News