जेएलएफ 2024 का उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने किया उद्घाटन, कहा कि आज जेएलएफ ने देश ही नहीं विदेश में भी अपनी पहचान बना ली है, पहले दिन समां बांधेंगे गुलजार

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 का गुरुवार को आगाज हो गया। बता दें कि आज जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि आज जेएलएफ ने देश ही नहीं विदेश में भी अपनी पहचान बना ली है

जयपुर. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 का गुरुवार को आगाज हो गया। बता दें कि आज जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि आज जेएलएफ ने देश ही नहीं विदेश में भी अपनी पहचान बना ली है। राजस्थान और खासकर जयपुर के टूरिज्म को निश्चित रूप से इस फेस्टिवल से बूम मिलेगा। इस दौरान आज पेश होने वाले बजट पर दीयाकुमारी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही आम जनता के हितों का ख्याल रखती है। ऐसे में इस बजट से भी देश के हर वर्ग को राहत महसूस होगी। इस मौके पर जेएलएफ के फाउंडर नमिता गोखले, विलियम डेलरिम्पल और संजोय के रॉय ने उद्घाटन सत्र को सम्बोधित किया। तीनों ने 17 साल के इस सफर के बारे में जानकारी दी।
बता दें कि फेस्टिवल के 17वें एडिशन के साथ दुनियाभर के लेखकों की जमात जयपुर में जुट चुकी है। एक नहीं, कई भाषाओं की किताबों और उनके लेखकों से मिलने का यह एक बड़ा मौका है। साहित्य में भी लेखन ही नहीं, फिल्म, संगीत, नृत्य की कलाओं को भी इसमें शामिल किया गया है।

आज सुबह 11 बजे पहले सेशन BAAL-O-PAR: THE BEATING HEART OF POETRY में बॉलीवुड के महान गीतकार गुलजार अपनी आवाज में गीत, गजल सुनाएंगे। गुलजार को सुनने हर साल यहां बड़ी संख्या में फैन्स पहुंचते हैं। गुलजार के साथ जानी-मानी उर्दू की कलमकार रक्षंदा जलील बात करने वाली हैं। वैन्यू का सबसे बड़ा मंच इसके लिए तैयार है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...