रेलवे ट्रेक पर मिला कांग्रेस नेता भड़ाना का शव, इलाके में मची सनसनी

राजस्थान के भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद भेरूलाल भडाना का रेलवे ट्रेक पर शव मिला है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। आगे की जांच जारी है।

जयपुर. राजस्थान के भीलवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद भेरूलाल भड़ाना का रेलवे ट्रेक पर शव मिला है। बताया जा रहा है कि वे सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ट्रैक पर शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को बताया गया। हादसा सुबह करीब 6 बजे का है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता भेरूलाल भड़ाना आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे। रेलवे ट्रेक पर घूमते हुए ट्रेन की चपेट में आ गए। शव को महात्मा गांधी हॉस्पीटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। जानकारी मिली है कि कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा Aroda ने विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों से वीसी के जरिए किया संवाद

विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया...