यूक्रेन-रूस युद्ध का सातवां दिन: यूक्रेन का दावा- 6 दिन में 6000 रूसी सैनिक मारे

Russia Ukraine crisis Live updates: युद्ध के सातवें दिन भी यह देखने में आ रहा है कि तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस की आक्रामकता में कोई कमी नहीं आई है। रूसी सेना ने Kherson पर कब्जा कर लिया है। इस बीच भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों को वापस लाने की कवायद तेज कर दी है।

यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का आज सातवां दिन है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई शुरू करने बाद यूक्रेन की सेना को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन यूक्रेन ने पीछे हटने से इनकार कर दिया। दुनिया के कुछ देशो ने रूस पर प्रतिबन्ध लगाए हैं। इसके बावजूद रूसी राष्ट्रपति पुतिन लड़ाई जारी रखे हुए हैं। दोनों देशो के बीच 28 फरवरी को हुई बातचीत बेनतीजा रही। आज दूसरे दौर होगी। दोनों देशों के बीच हालात काफी बिगड़े हुए हैं। रूसी सेना यूक्रेनी इलाकों में लगातार मिसाइल और रॉकेट दाग रही है।

यूक्रेन का दावा- रूस के 6 हजार जवानों को मार गिराया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग के पिछले छह दिनों में यूक्रेनी सेना ने रूस के 6 हजार जवानों को मार गिराया है। इसी बीच खबर आ रही है कि यूक्रेनी सेना ने आज कीव में एक रूसी काफिला तबाह कर दिया है। उधर, रूसी सेना ने खेरसॉन शहर पर कब्जा कर लिया है। रूसी सेना का मुख्य टारगेट अब राजधानी कीव और खारकीव समेत कुछ प्रमुख शहर हैं। रूसी सेना कीव और खारकीव की घेराबंदी कर चुकी है, जबकि खेरसान पर कब्जा कर चुकी है।

खारकीव पर बमबारी, कीव की घेराबंदी
रूस-यूक्रेन जंग का आज सातवां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार गोलीबारी और मिसाइल अटैक कर रही है। रूसी सेना ने खेरसॉन शहर पर कब्जा कर लिया है। अब मुख्य रूप से राजधानी कीव और खारकीव समेत कुछ प्रमुख शहरों को टारगेट किया जा रहा है। रूसी सेना कीव और खारकीव की घेराबंदी कर चुकी है। खबर आ रही है कि रूसी सेना खारकीव पर लगातार बमबारी कर रही है। खारकीव की मिलिट्री अकादमी पर राकेट बरस रहे हैं। इससे पहले मंगलवार रात रूसी सेना ने राजधानी कीव में ‘एयर स्ट्राइक’ कर वहां का टीवी टावर ध्वस्त कर दिया था। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कीव पूरी तरह रूसी सेना के घेरे में आ चुका है।

ऑपरेशन गंगा: भारतीयों की वतन वापसी की कवायद तेज
भारत सरकार ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों की वतन वापसी की कवायद तेज कर दी है। विदेश मंत्री ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटे में 6 फ्लाइट्स भारतीय नागरिकों को लेकर आ चुकी है। इसमें पोलैंड से अभी-अभी दिल्ली आई फ्लाइट भी शामिल है। भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाक रिपब्लिक में कंट्रोल रूम बनाए हैं। भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, दिए गए नंबरों पर कॉल कर मदद हासिल की जा सकती है।

रूसी सेना का Kherson में बंदरगाह और रेलवे स्टेशन पर कब्जा
यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में आज सुबह से हवाई हमले तो नहीं हुए, लेकिन वहां रूसी पैराट्रूपर्स उतरे हैं और उन्होंने एक हॉस्पिटल को निशाना बनाया। यूक्रेन की सेना ने ही इस बात की जानकारी सार्वजानिक की और बताया कि रूसी सेना की हवाई टुकड़ियां खारकीव में लैंड हुई हैं और उन्होंने एक अस्पताल पर हमला किया है। अभी वहां लड़ाई जारी है। इस बीच खबर आ है कि रूसी सेना ने Kherson शहर में बंदरगाह और रेलवे स्टेशन पर कब्जा कर लिया है। ताजा अपडेट ये है कि पूरा Kherson अब रूसी सेना का कब्जे में है। युद्ध के सातवें दिन भी यह देखने में आ रहा है कि तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस की आक्रामकता में कोई कमी नहीं आई है।

पुतिन को मनमानी नहीं करने देंगे, रूस के खिलाफ अमेरिका और सख्त
अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने एलान किया कि अमेरिका यूक्रेन को एक बिलियन डॉलर की मदद करेगा। बाइडेन ने यह भी कहा कि अमेरिका NATO देशों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध था, है और रहेगा। बाइडेन ने कहा कि पुतिन को मनमानी नहीं करने देंगे। यूरोपियन यूनियन के देश यूक्रेन के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपियन यूनियन के करीब 30 देश इस वक्त यूक्रेन के साथ हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज अपने पहले स्टेट ऑफ द यूनियन (एसओटीयू) संबोधन में ये बातें कहीं।

रूस-यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की वार्ता आज
यूक्रेन-रूस के बीच जारी जंग के बीच एक बार फिर दोनों देश बातचीत के लिए मिलने वाले हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि यूक्रेन और रूसी प्रतिनिधिमंडल एक बार फिर दो मार्च यानी बुधवार को बैठक करेंगे। इस बार यह बातचीत पोलैंड बॉर्डर पर होगी। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को करीब पांच घंटे चली पहले दौर की बैठक बेनतीजा रही थी।

रूस ने कीव पर की एयरस्ट्राइक, टीवी टावर ध्वस्त
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग का आलम यह है कि सुबह रूस ने कुछ यूक्रेनी शहरों पर जोरदार गोलीबारी और मिसाइल अटैक किए, वहीं अभी-अभी खबर आ रही है कि रूस ने राजधानी कीव पर ‘एयर स्ट्राइक’ कर दी है। रूस के इस हवाई हमले से कीव का TV टावर ध्वस्त हो गया गया है। इससे वहां TV चैनल्स का प्रसारण बंद हो गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...