मानव कल्याण हेतू दंडवत यात्रा

विष्णु दास जी महाराज यह दंडवत यात्रा बिना अन्न सिर्फ जल ग्रहण करके कर रहे

मेहंदीपुर बालाजी @ jagruk janta.  कहते हैं भगवान बालाजी महाराज के प्रति यदि श्रद्धा, भक्ति और विश्वास हो तो वह इंसान कुछ भी कर सकता है। विष्णु दास जी महाराज यह दंडवत यात्रा बिना अन्न के सिर्फ जल ग्रहण करके कर रहे हैंl
मानव कल्याण की भावना लिए विष्णु दास जी महाराज ने अपनी दंडवत यात्रा रींगस से शुरू की थी । मन मे ईश्वर के प्रति भक्ति लिए धीरे-धीरे दंडवत यात्रा करते अपने निश्चित स्थान की ओर अग्रसर हो रहे। जगह जगह धर्म प्रेमी उनका स्वागत कर रहे हैं और महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त करें है। प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर मीमा तहसील जमवारामगढ़ मे सरपंच गजानंद यादव प्रधान गणपत लाल यादव वहां के ग्रामीणों ने ,रायसर बहलोड के ग्राम वासियों ने व चौकी का बड़ा हनुमान जी कुशलपुरा मे ग्राम वासियों ने महाराज जी माला साफा पहनाकर स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया। विष्णु दास जी महाराज अब तक 50 किलोमीटर के लगभग अपनी दंडवत यात्रा कर चुके हैं उन्हें अपने आराध्य देव बालाजी महाराज की नगरी मेहंदीपुर बालाजी तक की दंडवत यात्रा पूरी करनी हैl

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...