दलेर मेहंदी का पहला राजस्थानी सॉन्ग जैसलमेर में लांच:बोले- जैसलमेर एक शांत व सुकून देने वाली जगह है

जैैसलमेर। पंजाबी संगीत के सम्राट दलेर मेहंदी अपने परिवार के साथ इन दिनों जैसलमेर में हैं। वे यहां राजस्थान के लोक कलाकार मामे खान की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आए हैं। वे यहां के ऐतिहासिक स्थलों को भी देखा। उन्होंने कहा- मैं पहली बार जैसलमेर आया हूं। जैसलमेर एक शांत व सुकून देने वाली जगह है। आज के भाग-दौड़ भरे जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को तनाव मुक्त होने के लिए एक बार जैसलमेर जरूर आना चाहिए।

दलेर मेहंदी ने यहां के लोगों का जिक्र करते हुए कहा- यहां लोग 100-100 किलोमीटर दूर रहते हैं। सुविधा के नाम भी कुछ नहीं है और न ही यहां लाइट व पानी की व्यवस्था है। इसके बाद भी उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। कुछ न होते हुए भी राजा की तरह जिंदगी जीने की सीख देते हैं जैसलमेर के लोग। जैसलमेर के लोक कलाकारों के सवाल पर उन्होंने कहा- यहां के लोक कलाकार बहुत उम्दा गायकी के हैं। उन्होंने पद्मश्री अनवर खान की तारीफ की और बताया कि मैंने भी उनके साथ रागों पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

राजस्थानी लोक कलाकारों की तारीफ की

जाने-माने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने अपना राजस्थानी सॉन्ग ‘आओ जी’ रिलीज किया है। उन्होंने बताया कि यह सॉन्ग रईशा खान (लोक कलाकार मामे खान की बेटी) को डेडिकेट किया है। उन्होंने बताया कि आओ जी गाना उन्होंने खुद लिखा है और उन्होंने ही कंपोज किया है। जैसलमेर के लोक कलाकार पद्मश्री अनवर खान व अंतरराष्ट्रीय कलाकार गाजी की गायकी की तारीफ की।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414