राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूगल रोड में बुधवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी कन्हैयालाल कल्ला द्वारा छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को एकाग्रता के साथ अनवरत अध्ययन जारी रखने की सीख दी। इस अवसर पर कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शैक्षणिक विकास के लिए अनेक योजनाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाये जा रहे हैं, जिससे कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित नहीं रहे। उन्होंने शाला परिवार द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए तारीफ की। शाला प्रधानाचार्या योगिता व्यास ने कल्ला का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि गत सत्र एवं वर्तमान सत्र में कक्षा नवीं में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अनिल व्यास ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...