नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दी 20 साल की सजा,आरोपी हंसता हुआ आया बाहर

बीकानेर। नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने युवक को 20 साल की सजा दी है। उस पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, इसके बाद भी दोषी युवक अदालत से मुस्कराता हुआ बाहर आया। इससे ऐसा लग रहा है कि युवक को अपने किए का कोई अफसोस नहीं है। 

दरअसल, बीकानेर संभाग के चूरू जिले की पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म वाले राजाराज सोनी को 20 साल की सजा सुनाई और 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी युवक ने सितंबर 2018 में सुजानगढ़ थाना इलाके में रहने वाली 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म किया था। पोक्सो कोर्ट ने बुधवार को इस मामले में फैसाला सुनाया है।  

जानकारी के अनुसार राजाराम सोनी ने 2018 में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। उस दौरान नाबालिग की मां उसे पड़ोसी के घर छोड़कर दूसरे शहर गई थी। दरिंदा राजाराम 20 सितंबर की रात नाबालिग बच्चे के घर पहुंचा और उसे कहा कि तुम्हारी मां फोन आया है, उनसे बात कर लो। उसकी बातों में आकर पीड़िता राजाराम के साथ चली गई। 

इस दौरान वह उसे सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे राजाराम ने बच्ची के अश्लील फोटो भी ले लिए और उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह फोटो वायरल कर देगा। अगले दिन 21 सितंबर को बच्ची की मां घर आई तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर राजाराम को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कोर्ट में उसके खिलाफ 15 गवाह पेश किए थे। अब कोर्ट ने राजाराम को दोषी करार देते हुये 20 साल की कैद और 35000 रुपये का जुर्माना लगाया है।  

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 6 August 2025

Jagruk Janta 6 August 2025Download

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 44वें स्थापना दिवस पर डॉ. रामावतार अग्रवाल का सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के...

डॉ. राजीव बियानी : दृढ़ निश्चय, समर्पण और अनुशासन ही है सफलता की कुंजी

“ऊर्जा 2025” का जोशपूर्ण शुभारंभ, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह...