कोरोना एडवाईजरी की पालना के लिए किया जायेगा प्रेरित-तंवर

कोरोना एडवाईजरी की पालना के लिए किया जायेगा प्रेरित-तंवर

बीकानेर@जागरूक जनता। मंजुलश्री स्मृति संस्थान,राम बाग बीकानेर द्वारा 28 मार्च को सुबह 11 से 1 बजे तक स्वर्गीय मंजुलश्री का 56 वां जन्मोत्सव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी बीकानेर में छात्रों और मरूधर बीकानेर महासंघ व हिमालय परिवारजनों के साथ मनाया जायेगा।
मरूधर महासंघ के अध्यक्ष श्याम तंवर ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पोशाक और गुलाल भेंट कर सम्मानित भी किया जायेंगा। विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सेंनीटाईजर की उपयोगिता व महत्व समझाते हुऐ उन्हें कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ मास्क और सेंनीटाईजर का वितरण भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है और इसके पुनः फैलने की संभावना है। इस लिए होली के पर्व पर विद्यार्थियों के माध्यम से आमजन तक कोरोना एडवाईजरी की पालना संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम में प्रेरित किया जायेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related