मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य हुआ शुरू, डॉ. कल्ला ने दिए शीघ्र प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश

मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य हुआ शुरू, डॉ. कल्ला ने दिए शीघ्र प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश

बीकानेर@जागरूक जनता। सी.एम्. मूंधड़ा मेमोरियल ट्रस्ट मुम्बई द्वारा बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में बनने वाले प्रस्तावित मेडिसिन विंग के निर्माण कार्य की शूरूआत ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जेसीबी मशीन चलाकर किया। मंत्री श्री बी डी कल्ला ने श्रीमती सी.एम्. मूंधड़ा के मुख्य ट्रस्टी श्री के.एल. मूंधड़ा द्वारा किये जा रहे इस सामाजिक सरोकार की प्रशंसा करते हुए  इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का प्रोजेक्ट बताते हुए आर्किटेक्ट कुणाल वैद्य एवं कॉन्ट्रेक्टर शैलेन्द्र यादव को शीघ्र निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश प्रदान किये । जिससे बीकानेर संभाग की जनता को शीघ्रताशीघ्र मेडिसिन विंग का लाभ मिल सके । ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि यह मेडिसिन विंग 203145 SQ.FT. भूभाग पर बनेगा | इस विंग में ग्राऊंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर, द्वितीय फ्लोर का निर्माण होगा और भविष्य में होस्पिटल के विस्तार हेतु नींव में 2 फ्लोर की अतिरिक्त स्ट्रेंथ दी जा रही है | इस अवसर पर राजीव यूथ क्लब अध्यक्ष अनिल कल्ला, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ रंजन माथुर, पीबीएम अधीक्षक डॉ परमेन्द्र सिरोही, डॉ. बालकिशन गुप्ता, डॉ. धनपत कोचर, डॉ संजय कोचर, डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, डॉ. हरदेव नेहरा, डॉ. जितेन्द्र आचार्य, बी.जी. व्यास, विनोद जी जोशी, पार्षद आदर्श शर्मा, वीरेंद्र किराड़ू, कुन्दनमल बोहरा, अश्विनी पचीसिया, पवन पचीसिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित हुए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...