कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती,डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमण का शिकार हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह वह गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने कहा, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही रखा जाएगा।दरअसल, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी बीते दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। इसके बाद संक्रमण के चलते उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ईडी जारी कर चुकी है दोबारा समन 
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को दोबारा समन जारी कर दिया है। अब उन्हें 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें कि इससे पहले ईडी ने आठ जून को सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्होंने तीन सप्ताह की मोहलत मांगी थी। 

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु एमएसएमई और निर्माताओं को सशक्त बनाएं-बागड़े

“राजस्थान बिज़नेस फ़ोरम”का शुभारंभ जयपुर। देश का औद्योगिक विकास मुख्यतः...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 January 2026

Jagruk Janta 21 January 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

11 फरवरी को पटल पर रखा जायेगा राजस्थान प्रदेश का बजट

राजस्थान बजट की तारीख का ऐलान करने के साथ...