कांग्रेस सरकार ने जनता को 5 सालों में दी है गहरी चोट-भजन लाल शर्मा

भजन लाल शर्मा के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

जयपुर। सांगानेर विधानसभा भाजपा के प्रत्याशी भजनलाल शर्मा का जनसंपर्क जोरों शोरों पर है साथ ही शर्मा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया, जिसमें हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ा रोड शो में युवा, महिलाएं और सैकड़ो दोपहिया वाहन और चौपाइयां वाहन मौजूद रहे रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में जन सैलाब को देख अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिला।

भजन लाल शर्मा ने कहा कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 वर्षों में राजस्थान को गहरी चोट पहुंचाई है पिछले 5 सालों से राजस्थान को ग्रहण सा लग गया है। जो राजस्थान वीरों की भूमि के लिए जाना जाया करती थी वहीं राजस्थान आज महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार जो बहुत ही शर्म्स नाक है लेकिन उसके बावजूद भी कांग्रेस के नेता कहते रहे राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। महिला उत्पीड़न, किसानों के साथ धोखा, दलितों के साथ अत्याचार, धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने में राजस्थान को कांग्रेस सरकार ने नंबर वन बना दिया। लेकिन अब वोट की चोट से जनता कांग्रेस को राजस्थान से हमेशा हमेशा के लिए उखाड़ फेंक देगी और भाजपा की सुशासन वाली सरकार के साथ राजस्थान दोबारा विकास की गति पकड़ेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जो संस्थान जीवन में आगे बढ़ाएं , उसके लिए रहे सदैव शुक्रगुजार – कुलगुरु जैतावत

एमबीए- एग्रीबिजनेस 2026 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह...

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...