बीकानेर संभाग के हित के लिए हो संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन: पचीसिया

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से बीकानेर संभाग के हित में भामाशाहों द्वारा किये जाने वाले कार्यों हेतु विभागीय स्वीकृतियां जल्द जारी करवाने व आ रही विभागीय अडचनों के जल्द निपटान हेतु संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाने बाबत चर्चा की | पचीसिया ने बताया कि बीकानेर के प्रवासी भामाशाह जो कि अपनी जन्मभूमि बीकानेर संभाग के हित के लिए अनेक ऐसे हितकारी कार्य करवाने हेतु मानस बनाते रहते हैं लेकिन विभागीय उदासीनताओं के चलते भामाशाहों को जनहित के कार्यों से अपने कदम वापस खींचने पड़ जाते हैं और उनका मानस परिवर्तित हो जाता है और बीकानेर को मिलने वाली बड़ी सौगातों से संभाग वंचित रह जाता है और बीकानेर को मिलने वाला निवेश अन्य राज्यों में चला जाता है | बीकानेर संभाग के हित में भामाशाहों द्वारा किये जाने वाले कार्यों को विभागीय उदासीनता के चलते मानस परिवर्तन से बचाने हेतु संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाना चाहिए जिसमें आवश्यक विभाग के अधिकारियों को प्रोजेक्ट में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर करने के निर्देश प्रदान किये जा सके | पचीसिया ने बताया कि बीकानेर के ही भामाशाह द्वारा जरूरतमंद कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने हेतु नवोदय की तर्ज पर स्कूल एवं होस्टल बनवाना प्रस्तावित है लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते खुद भामाशाह की भूमि जिसकी प्रकृति औद्योगिक है और उसका भू उपयोग परिवर्तन संस्थानिक करना है जो कि पिछले कई माह से नहीं हो पाया है | इस पर संभागीय आयुक्त ने शीघ्र ही कमेटी बनाने और बीकानेर संभाग के हित में होने वाले निवेश को अन्य राज्यों में जाने से रोकने का आश्वासन दिया | इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह व मनीष तापड़िया उपस्थित हुए ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...