बगड़ में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित

रामलीला मैदान में शुक्रवार को  “काळती महोत्सव”  हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

बगड़ झुंझुनूं@जागरूक जनता। रामलीला मैदान में शुक्रवार को  “काळती महोत्सव”  हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। गुंजन शेखावत ने बताया कि राजस्थानी कवि भागीरथ सिंह “भाग्य” के सम्मान में खाटू श्याम जी के हास्य कवि गजेन्द्र कविया के संयोजन में मंड्रेला रोड स्थित रामलीला मैदान में कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कवि अपनी कविताएं की प्रस्तुती दी गई। हास्य कवि सम्मेलन में राजस्थान के कई जिलो से से आए कवियों ने श्रोताओं को देर रात तक गुदगुदाया। रंगारंग हरियाणवी फिल्म से जुड़े कई कलाकारों ने अपनी रोचक प्रस्तुति से सभी को लूटपोट कर दिया।  कार्यक्रम में बगड़ के भागीरथ सिंह ‘भाग्य’, जयपुर के अशोक चारण, खाटू श्याम जी के गजेन्द्र कविया, भीलवाड़ा के राजकुमार ‘बादल’, प्रतापगढ़ के पार्थ नवीन, जयपुर के शंकर शिखर, नवलगढ़ के हरीश ‘हिंदुस्तानी’, पिलानी के राजकुमार सिंह ‘राज’, आदित्य चारण अक्षय व्यास कवियों समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – सुरेश सैनी

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related