सीएम भजनलाल बोले- PM मोदी ने घर-घर शौचालय बनाकर माता बहनों को सम्मान दिया, बेटी बचाओ… बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने समाज की सोच बदली

जयपुरः नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी मातृ शक्ति को नई ऊर्जा दी. 70 साल में किसी ने महिला की पीड़ा की तरफ ध्यान नहीं दिया. PM मोदी ने आते ही घर-घर शौचालय बनाकर माता बहनों को सम्मान दिया. चूल्हे पर खाना बनाते समय माता बहनों के फेफड़े खराब हो रहे थे. PM मोदी ने उज्ज्वला कनेक्शन देकर माता बहनों का सम्मान दिया.

आज हम सब नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में एकत्रित हुए. यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की उस शक्ति का उत्सव. जिसने इस राष्ट्र की नींव को मजबूत किया. PM मोदी ने हमेशा नारी शक्ति को केवल सम्मान ही नहीं दिया. बल्कि उन्हें सशक्त बनाने का कार्य भी किया. उन्होंने हमारी सनातन संस्कृति के उस मूल भाव को आगे बढ़ाया. जिसमें नारी को ‘शक्ति’ का स्वरूप माना गया’ वर्ष 2014 के बाद देश में एक नई सोच, एक नई दिशा का आरंभ हुआ. प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी के मन में सबसे पहले जो भावना आई.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन, दीया कुमारी बोली- हर नीति में एक बहन का दृष्टिकोण होगा, संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी
वह थी मातृशक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण. उन्होंने छोटे-छोटे लेकिन बेहद महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान दिया. आज हमारी बेटियां पढ़ रही, बढ़ रही, और देश का नेतृत्व कर रही. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने समाज की सोच को बदला. आज जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, तो यह तभी संभव है. जब हमारी नारी शक्ति मजबूत होगी, आत्मनिर्भर होगी. इसी सोच के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को राजनीति में भी सशक्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया.

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 April 2026

Jagruk Janta 15 April 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...