कोविड एडवाइजरी अवहेलना पर क्लिनिक और मेडिकल स्टोर सीज

कोविड एडवाइजरी अवहेलना पर क्लिनिक और मेडिकल स्टोर सीज

बीकानेर@जागरूक जनता। पुरानी गजनेर रोड क्षेत्र में संचालित एक क्लिनिक और एक मेडिकल स्टोर पर अनावश्यक भीड़ होने और कोविड एडवाइजरी की अवहेलना पाए जाने पर दोनों को सीज करते हुए साढ़े बारह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा और कोटगेट की जाइंट एनफोर्समेंट टीम ने मंगलवार को खत्री क्लिनिक और कादरी मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मिले। इनमें से कई लोगों ने मास्क नहीं लगाए हुए थे और सोशल डिसटेंसिंग की पालना भी नहीं की जा रही थी। इसके मद्देनजर कार्यवाही करते हुए खत्री क्लिनिक के खिलाफ दस हजार तथा कादरी मेडिकोज के विरूद्ध ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए इन्हें आगामी आदेशों तक सीज कर दिया गया है।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...