कचरा पात्र भेंटकर चलाई स्वच्छ बीकाणा सुंदर बीकाणा की मुहिम

बीकानेर@जागरूक जनता। अध्यक्ष प्रशांत कल्ला और सचिव मेहुल पुरोहित ने बताया कि रोटरेक्ट क्लब बीकानेर द्वारा अपनी सोच स्वच्छ बीकाणा सुंदर बीकाणा को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय जवाहर पार्क में  स्वच्छ बीकाणा सुंदर बीकाणा डायरेक्टर कमल राठी के नेतृत्व में पांच कचरा पात्र भेंट किए कमल राठी ने बताया कि क्लब द्वारा यह मुहिम पिछले 4 साल से चलाई जा रही है इन 4 वर्षों में क्लब ने अनेकों स्थान पर कचरा पात्र भेंट किए तथा शहर के जाने-माने चौराहों को साफ कर स्वच्छ बीकाणा सुंदर बीकाणा मुहिम को आगे बढ़ाया है । राठी ने बताया कि क्लब द्वारा आगे भी इस प्रकार से और अधिक संख्या में कचरा पात्र को शहर के जाने-माने मंदिरों और अस्पतालों में भेट किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्लब से पूर्व अध्यक्ष विनय हर्ष, निपुण राठी, व योगी बागडी आदि उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...