दो निजी स्कूलों में संचालित हो रही थी पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं, ठोका 10 हजार का जुर्माना

दो निजी स्कूलों में संचालित हो रही थी पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं, ठोका 10 हजार का जुर्माना

बीकानेर@जागरूक जनता। बज्जू क्षेत्र के दो निजी स्कूलों में पहली से पांचवी तक की कक्षाएं संचालित होने तथा कोरोना एडवाइजरी की अवहेलना पाई जाने पर तहसीलदार ने दोनों स्कूलों के विरूद्ध दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्यवाही जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर की गई।
तहसीलदार बाबूलाल ने मंगलवार को पुलिस कर्मियों के साथ तीन स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इनमें से दो में अनियमितताएं पाई गई। उन्होंने बताया कि बज्जू की विष्णु ज्योति सीनियर सैकण्डरी स्कूल तथा सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित पाई गई। एक स्कूल में स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने मास्क नहीं लगाया था। इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों स्कूलों के विरूद्ध दस-दस हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। तहसीलदार ने कोरोना एडवाइजरी की सख्ती से पालना के निर्देश दिए। टीम ने न्यू बेसिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। वहां सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...