बालश्रम उन्मूलन टीम ने किया औचक निरीक्षण

बालश्रम उन्मूलन टीम ने किया औचक निरीक्षण

बीकानेर@जागरूक जनता। हेल्प लाइन संख्या 181 पर प्राप्त शिकायत के बाद जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय बालश्रम उन्मूलन टीम द्वारा बाल श्रम मुक्त बीकाणा के तहत गुरूवार को पूगल रोड क्षेत्र स्थित कपिल आइस फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अरविन्द सिंह सेंगर तथा बाल कल्याण समिति सदस्य आईदान के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में कोई नाबालिग श्रम करता नहीं पाया गया। टीम द्वारा फैक्ट्री के मालिक को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी नाबालिग को कार्य पर नहीं रखें, अगर रखते हैं तो उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। फैक्ट्री मालिक को फैक्ट्री के प्रवेश द्वार पर बालश्रम नहीं करवाने का बोर्ड लगाने को कहा गया एवं बालश्रम कानून की जानकारी भी दी गई। रेस्क्यू टीम में श्रम निरीक्षक भरत सुथार, मानव तस्करी प्रकोष्ठ के नरेन्द्र सिंह मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...