सीएम के विशेषाधिकारी ने किया अशोक गहलोत फैन्स क्लब के कार्यालय का अवलोकन

बीकानेर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा बीकानेर के तीन दिवसीय प्रवास के बाद शुक्रवार देर शाम जयपुर के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने ओझाओं के चौक स्थित अशोक गहलोत फैन्स क्लब के कार्यालय का अवलोकन किया।
क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने विशेषाधिकारी को क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी तथा भावी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान शर्मा ने क्लब के संरक्षक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपाल व्यास की कुशलक्षेम पूछी। व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस और गहलोत सरकार की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा के झूठ और कुप्रचार के विरूद्ध आवाज उठाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा जैसी ऐतिहासिक योजना चलाई जा रही है। यह देश भर मे अनूठी योजना है। उन्होंने कहा कि पिछले साढे तीन वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हुआ है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षण का अवसर दिया है। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक बजट दिए हैं, जिनसे प्रत्येक वर्ग को राहत मिली है।
इस दौरान वैद्य किसन आसोपा, विष्णु व्यास, मोती लाल व्यास, श्रवण रंगा, मुकेश रामावत, सरजीत सिंह, गौरव व्यास, प्रियंका, राखी व्यास आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...