मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली एवं धुलंडी की शुभकामनाएं -होली के विविध रंग अनेकता में एकता के प्रतीक- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी (13 व 14 मार्च) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि होली का यह त्यौहार जीवन में खुशहाली का प्रतीक है। होली के विविध रंग अनेकता में एकता की हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के परिचायक हैं। रंगों और खुशियों से लबरेज यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को बढ़ाने की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे आपसी प्रेम, सौहार्द, सामाजिक समरसता के साथ रंगों के इस त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाएं और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डॉ धाकड़ के नेतृत्व में टीम ने एक साथ बदला कूल्हे और घुटने का जोड़

जयपुर . सवाई मान सिंह चिकित्सालय के अस्थि रोग...

Jagruk Janta Hindi News Paper 10 June 2026

Jagruk Janta 10 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...